रायपुरछत्तीसगढ

सीएम भूपेश बघेल ने की सात बड़ी घोषणाएं की

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा बेमेतरा विधानसभा के बेरला विकासखंड के ग्राम कठिया (रांका) में आयोजित भेंट-मुलाकात में कई घोषणाएं की गई है. मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारी सरकार का उद्देश्य आम आदमी के आय में वृद्धि करना है। गोधन न्याय योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना से आम लोगों को लाभ हो रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार किसानों को धान का मूल्य सबसे ज्यादा दे रही है। वादा 25 सौ का था लेकिन हम किसानों को 2640 और 2660 रुपए प्रति क्विंटल दे रहे हैं। हमने किसानों की सुविधा के लिए धान खरीदी को आसान बनाया। ऑनलाइन टोकन की व्यवस्था की। सभी वर्गों के हित में कार्यों को ध्यान दिया जा रहा है।

सीएम बघेल की सात बड़ी घोषणाए :-

1. ग्राम रांका – कठिया में सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जायेगा।

2. ग्राम रांका- कठिया में हायर सेकेण्डरी स्कूल का भवन निर्माण किया जायेगा।

3. चना घेघरी घाट को प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी।

4. ग्राम पंचायत कुसमी को नगर पंचायत बनाया जायेगा

5. कुसमी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शुरू किया जायेगा।

6. जेवरा -अर्जुनी- बोरिया मार्ग का उन्नयन एवं नवीनीकरण किया जायेगा तथा चौडीकरण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति दी जायेगी।

7. रांका कठिया में स्वामी आत्मानन्द अग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की घोषणा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!