धमतरीछत्तीसगढ

सड़क हादसे में एक युवक की मौत,दो गंभीर रूप से घायल

धमतरी,न्यूज़ धमाका :- धमतरी जिले में हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि 4 लोग घायल हुए हैं। वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि दो बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई है। जिसके कारण एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसा नगरी इलाके में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, दो बाइक में पांच लोग सवार थे। अभी ये लोग मंगलवार रात को अछोली के पास पहुंचे थे। तभी दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें मौके पर ही गेंदलाल की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में टिकेश्वर कोटाभर्री, उमेश डोंगरडुला ,पवन बेहरा और सनत घायल हुए हैं।

घटना के बाद सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहीं पुलिस और परिजनों को भी इस बात की सूचना गदी गई थी। बुधवार को एक शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। बाकी के घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!