रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में बालको के पवेलियन को मिला पुरस्कार

रापुर न्यूज़ धमाका /// राज्योत्सव-2021 में भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) के पवेलियन ने बेहतरी साज-सज्जा और आकर्षक प्रस्तुति के लिए श्रेष्ठ पवेलियन का द्वितीय पुरस्कार जीता है। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ की राज्यपाल अनुसुइया उइके और कार्यक्रम अध्यक्ष मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों बालको की कंपनी संवाद प्रमुख मानसी चौहान, सह प्रबंधक विजय वाजपेयी और कॉरपोरेट अफेयर्स उप प्रबंधक अजय पांडेय ने पुरस्कार ग्रहण किया। बताया गया कि जिन लोगों ने भी इस पवेलियन को देखा उन्होंने इस पवेलियन की जमकर तारीफ भी की।

राज्योत्सव के दौरान मुख्यमंत्री सहित अनेक जन प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों ने बालको के पवेलियन का अवलोकन किया। पवेलियन में मौजूद अधिकारियों ने मेहमानों को बालको के अनेक सामुदायिक विकास कार्यों और एल्यूमिनियम निर्माण प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रदर्शनी में मेहमानों को वेदांता समूह की नंदघर परियोजना, नए राजधानी क्षेत्र के सेक्टर-36 में स्थापित बालको मेडिकल सेंटर, कोविड-19 के नियंत्रण में बालको के योगदान के अलावा शिक्षा उन्नयन, युवा स्वावलंबन, आधारभूत संरचना विकास संबंधी अनेक परियोजनाओं एवं एल्यूमिनियम निर्माण प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी डिस्प्ले पैनलों एवं अनेक ब्रोशरों के जरिए दी गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!