जगदलपुरछत्तीसगढ

जगदलपुर-गीदम मुख्यमार्ग पर पिकअप और ट्रक की हुई टक्कर , बीच सड़क पर धूं-धूं कर जली दोनों वाहन

जगदलपुर न्यूज़ धमाका ///  गीदम से जगदलपुर की तरफ ट्रक जा रही थी और विपरीत दिशा यानी जगदलपुर से गीदम की तरफ पिकअप वाहन आ रही थी। इस बीच बस्तानार घाट में अंधे मोड़ पर तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में एकाएक शॉर्ट सर्किट हुई और दोनों वाहनों में आग लग गई।

मामला कोड़ेनार थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ट्रक और पिकअप के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई है। बीच सड़क में हुए हादसे के बाद दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई है। जिससे गीदम से जगदलपुर मार्ग अभी बंद हो गया है। आग बुझाने के लिए दमकल वाहनों को बुलाया गया है। बताया जा है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!