कलकत्तादेश

पश्चिम बंगाल की चारों सीटों पर TMC की जीत

कोलकाता न्यूज़ धमाका ///चार विधानसभा सीटों दिनहाता, शांतिपुर, खरदाह और गोसाबा में हुए उपचुनाव में ममता बनर्जी के आगे BJP ढेर हो गई है। दिनहाता और शांतिपुर वो सीटें हैं, जहां 6 महीने पहले हुए विधानसभा चुनाव में BJP ने जीत दर्ज की थी, लेकिन इस बार इन सीटों पर TMC ऐतिहासिक अंतर से जीती है। ​​​​​दिनहाता में केंद्रीय राज्य मंत्री निशिथ प्रमाणिक ने खुद कैंपेन की डोर संभाली थी फिर भी यहां से TMC 1.64 लाख वोटों से जीती। इसी तरह गोसाबा सीट पर TMC की जीत का मार्जिन 1.43 लाख रहा। खरदाह में 93 हजार और शांतिपुर में 64 हजार से ज्यादा वोटों से TMC जीती।

आखिर जिन सीटों पर महज 6 महीने पहले BJP जीती थी, वहां भी इतने बड़े मार्जिन से क्यों हारी और BJP के इस हार के मायने क्या हैं? इस सवाल के जवाब में पश्चिम बंगाल की राजनीति पर गहरी पकड़ रखने वाले सीनियर जर्नलिस्ट स्निगधेंदु भट्टाचार्य कहते हैं, TMC सिर्फ जीती ही नहीं बल्कि उसने BJP को बंगाल में पूरी तरह से ध्वस्त कर दिया है।

और BJP के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि TMC के साथ ही कम्युनिस्ट पार्टी का वोट शेयर भी बढ़ने लगा है। विधानसभा चुनाव में CPM का वोट शेयर 4 परसेंट पर आ गया था, जो अब एक सीट पर 20 परसेंट तक पहुंच गया है।इसका सीधा इशारा ये है कि, CPM के वोट उसके पास दोबार पहुंचने लगे हैं। CPM के वोटों के जरिए ही ‌‌BJP ने लोकसभा में 18 सीटें और विधानसभा चुनाव में 77 सीटें जीतने में कामयाबी पाई थी, लेकिन अब ये नए आंकड़े BJP के लिए चिंता का सबब हैं। ​​​​​दिनहाता तो नॉर्थ बंगाल में आता है। नॉर्थ बंगाल में BJP मजबूत है। यहां से आने वाले निशिथ प्रमाणिक को केंद्र में मंत्री भी बनाया गया, इसके बावजूद BJP यहां बुरी तरह से हारी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!