भोपालमध्यप्रदेश

कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया मिशन नगरोदय का शुभारंभ,21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कि दी बड़ी सोगात

भोपाल,न्यूज़ धमाका :-राजधानी के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मिशन नगरोदय कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसमें 21 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के कामों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया है।

प्रधानमंत्री आवास (शहरी) योजना के हिताग्रहियों को गृह प्रवेश कराने के साथ 30 हजार आवासों का भूमि पूजन किया। एक लाख 65 हजार हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत 210 करोड़ रुपये वितरित किए है।

मुख्‍यमंत्री ने कहा आज का दिन अद्भुत है। लगभग ₹22 हजार करोड़ के विकास कार्यों का प्रारंभ, लोकार्पण विजन के साथ प्रस्तुतीकरण हुआ है। एक वैभवशाली, गौरवशाली, सम्पन्न, विकसित भारत के निर्माण कार्य में प्रधानमंत्रीजी लगे हैं। भारत को अगर आत्‍मनिर्भर बनाना है तो बिना शहरों के हो नहीं सकता।

शहर प्रदेश का चेहरा होते हैं। ​शहर ग्रोथ का इंजन होते हैं। शहर रोजगार प्रदान करते हैं। शहर सुंदर, सुविधायुक्त होने चाहिए। मुझे गर्व है स्वच्छता में 20 टाप शहरों में चार मध्यप्रदेश के हैं। हमारे छोटे-छोटे शहरों ने भी चमत्कार किया। उन्होंने अपना अलग स्थान बनाया है।

अब 411 शहरों में गंदा मल जल का पानी खुले नालों में नहीं बहेगा। पेयजल भी सभी 411 शहरों में, ये पैसा विशेष प्रकार के कार्यों के लिए है। शुद्ध पीने का पानी हमारा संकल्प है हमारी विजन और सोच का प्रकटीकरण है जो प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम कर रहे है।

उन्‍होंने कहा कि शहर है तो गरीबों के लिए भी, निम्न मध्यम वर्गीय के लिए भी है, नौजवानों का भी शहर है। शहरी गरीबों के लिए लगातार मकान बनाने का काम जारी है। ये हमारी विजन और सोच का प्रकटीकरण है जो प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में हम कर रहे है। शहर है तो गरीबों के लिए भी, निम्न मध्यम वर्गीय के लिए भी है, नौजवानों का भी शहर है। शहरी गरीबों के लिए लगातार मकान बनाने का काम जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!