रायपुरछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कवर्धा कांड पर बोले : भाजपा के पास कोई काम नहीं…धरने पर बैठे हैं तो बैठे रहें, क्या फर्क पड़ता है

रायपुर न्यूज़ धमाका /// आज मुख्यमंत्री बस्तर प्रवास पर हैं। उनके साथ कृषि मंत्री रविंद्र चौबे भी मौजूद हैं। 17 सौ करोड़ से ज्यादा की लागत वाले इस परियोजना के उद्घाटन के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत की। चिराग परियोजना का शुभारंभ करने बस्तर पहुंचे सीएम भूपेश बघेल ने आज बयान दिया है कि भाजपा के पास कोई काम नहीं रह गया है।

भाजपा के साथ कोई नहीं है। इसीलिए भाजपा कवर्धा मामले को कुरेद-कुरेदकर जिंदा रखना चाह रही है। भाजपा नेता धरने पर बैठे हैं, तो बैठे रहें, क्या फर्क पड़ता है? चिराग परियोजना के शुभारंभ समारोह के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री बघेल ने यह बातें कहीं।

उन्होंने कवर्धा मामले पर भाजपा के घेराव को लेकर कहा कि इनके पास कोई काम रह नहीं गया है। इनको बस दो काम आता है, साम्प्रदायिकता और धर्मांतरण। एक छोटी सी घटना हुई और उसमें सभी पर कार्यवाही की गई, किसी को छोड़ा नहीं गया। पर ये उस मामले को कुरेद-कुरेद कर जिंदा रखना चाह रहे हैं। इनके साथ आज प्रदेश में कोई नहीं है। धरने पर बैठे हैं, तो बैठे रहें, क्या फर्क पड़ता है?

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!