रायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का भाजपा के आरोप पर पलटवार, कहा- सारे षड़यंत्र तो वे करते हैं, झीरम में हमारे नेताओं को मरवाया,

रायपुर न्यूज़ धमाका //  षड्यंत्रकारी हम हैं या वो. कैसे लोगों को धोखा दिया जाए? कैसे लोगों को भड़काया जाए ये सारे षड्यंत्र वो करते हैं. 15 लाख रुपए का झांसे में लाए वोट ले लेते हैं. आज तक किसी को नहीं लौटाए. षड्यंत्र करके हमारे नेताओं को झीरम घाटी में मार डाले. जांच भी नहीं करने देते. यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी नितिन नबीन के षड़यंत्रतारी वाले बयान पर पलटवार करते हुए कही.

यह बात मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुंगेली रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा में कही. बीजेपी और पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के भिलाई में अधिक सक्रिय होने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रेम प्रकाश पाण्डेय भिलाई में घुसने नहीं दे रहे थे, तो ये बिरगांव में थे. अब बिरगांव में देख लिए की वहां कुछ भी नहीं है,

केंद्र सरकार की योजनाओं पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार की जो योजनाओं में पहले शत-प्रतिशत 90 का 10 का रहता था, और अब 50-50 और 60-40 कर दिया है. सेंट्रल एक्साइज की हमारी राशि को हम लोगों को नहीं दे रहे हैं. एक तरफ आप रेशियो बढ़ा दे रहे हैं, दूसरी तरफ हमारी राशि नहीं दे रहे हैं. जितनी भी असफलताएं हैं, वह केंद्र सरकार के कारण है.

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुंगेली प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. इसमें 12.15 बजे मुंगेली जिले के मोतिमपुर अमरधाम में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद दोपहर एक बजे ग्राम बंधवा लालपुर धाम में आयोजित गुरु घासीदास जयंती समारोह में शामिल होंगे. इसके बाद हेलीकॉप्टर से सीधे भिलाई पहुंचेंगे और नगरीय निकाय चुनाव प्रचार में शामिल होंगे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!