रायपुरछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यूपी रवाना हुए

रायपुर न्यूज़ धमाका /// उत्तर प्रदेश रवाना होने से पहले स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पत्रकारों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चर्चा की. इस दौरान बीजापुर जिले में नक्सलियों से मुठभेड़ में सीआरपीएफ के असिस्टेंड कमांडेट की शहादत पर भाजपा के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि रमन सिंह को छत्तीसगढ़ की जनता ने 15 साल दिया. तीन ब्लॉक में सिमटे नक्सली वो 14 जिलों में पहुँच गए. क्या यह इनकी उपलब्धि है.

ALSO READ : ट्रैफिक कांस्टेबल से सरेराह मारपीट कर भागे 3 बदमाश

उन्होंने कहा कि लगातार इन तीन वर्षों में घटनाएँ भी कम हुई है. हमारे शासनकाल में बड़े नक्सली हथियार सहित पकड़े गए हैं, या सरेंडर किए गए हैं, या फिर एनकाउंटर में मारे गए हैं. हमारे शासनकाल में सही नीति से काम हो रहा है, दूसरी बात नक्सली क्षेत्रों में रोज़गार देने का काम छत्तीसगढ़ सरकार ने किया है, जिसके कारण वहाँ के युवा-महिला सभी का विश्वास बढ़ा है. यही कारण है कि नक्सली अब चिट्ठी लिखते हैं कि हमें भर्ती करने में परेशानी हो रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!