
रायपुर न्यूज़ धमाका ///गृह विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा फैसला लिया है. पुलिसकर्मियों को साप्ताहिक अवकाश देने के निर्देश दिए हैं. पुलिसकर्मी लंबे समय से इसका मांग कर रहे थे. अब सीएम बघेल ने मांग पर मुहर लगा दी है.साथ ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए शीघ्र ही एप जारी करने भी कहा है. इसके साथ ही गृह विभाग की समीक्षा बैठक में चिटफंड के फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं.सीएम बघेल ने सीएम हाउस में समीक्षा बैठक में चिटफंड के फरार आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अंतरराज्यीय गांजा तस्करी पर कार्रवाई के लिए भारत सरकार (एनसीबी ) को पत्र लिखने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं

