Uncategorized

करोड़पति ‘बहूरानी’ भागी थी ऑटो वाले के साथ खंडाला घूमकर, 13 लाख उड़ाकर वापस लौटी

Story Highlights
  • महिला का पति करोड़ों रुपए की जमीन का मालिक है. जांच में पता चला कि ऑटो वाला अक्सर महिला को उसके घर छोड़ता था. इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकी बढ़ीं. ऑटो ड्राइवर का नाम इमरान है. इमरान अभी तक फरार है.

इंदौर न्यूज़ धमाका /// एक करोड़पति की 45 वर्षीय पत्नी उम्र में अपने से 13 साल छोटे ऑटो ड्राइवर के साथ घर से भाग गई थी. इतना ही नहीं महिला अपने साथ लाखों रुपए भी लेकर गई थी. अब खबर आई है कि  वह महिला वापस लौट आई है. महिला के सिर से इश्क का भूत उतर गया है और अब वह अपने पति के साथ ही रहना चाहती है. गौरतलब है कि बीते 26 दिनों में महिला अपने प्रेमी के साथ कई जगह घूमी और 13 लाख रुपए खर्च कर अब वापस लौट आई है. 

ये था मामला

13 अक्टूबर को इंदौर के खजराना इलाके में रहने वाले एक करोड़पति प्रॉपर्टी ब्रोकर की पत्नी अपने से 13 साल छोटे ऑटो ड्राइवर प्रेमी के साथ भाग गई थी. महिला अपने साथ 47 लाख रुपए भी लेकर गई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने ऑटो ड्राइवर प्रेमी के दो दोस्तों को हिरासत में लेकर 34 लाख रुपए बरामद कर लिए थे. हालांकि महिला और उसका प्रेमी पुलिस के हाथ नहीं आए थे. दोनों की तलाश में पुलिस ने कई जगह छापेमारी भी की थी लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी थी. अब घटना के 26 दिन बाद सोमवार रात वह खुद ही खजराना थाने पहुंच गई. पुलिस ने महिला से पूछताछ की तो पता चला कि वह दोनों सबसे पहले पीथमपुर गए थे. जिसके बाद वह जावरा, शिर्डी, लोनावला, खंडाला, नासिक, बड़ोदरा और सूरत समेत कई इलाकों में घूमे. इस दौरान दोनों ने 13 लाख रुपए उड़ा दिए. अब जब रुपए खत्म हो गए तो महिला फिर से अपने घर लौट आई है. महिला ने पुलिस को बताया है कि अब वह अपने पति के साथ रहना चाहती है और खास बात ये है कि पति भी महिला को अपने साथ रखने के लिए राजी हो गया है. 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!