धमतरीक्राइमछत्तीसगढ

धमतरी : तेंदुआ की 1 नग खाल के साथ आरोपी गिरफ्तार

Story Highlights
  • 01 नग तेंदुआ की खाल कीमती करीबन 10 लाख रुपए , गिरफ्तार आरोपी का नाम*- प्रेम लाल मंडावी पिता बरातू राम मंडावी उम्र 42 वर्ष साकिन सोनपुर थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव

धमतरी न्यूज़ धमाका /// पुलिस को सूत्रों से सूचना मिली कि सिहावा रोड मथुराडीह मोड़ के पास एक व्यक्ति अपने पास बोरी में वन्य प्राणी तेंदुआ की खाल रखकर बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर द्वारा सायबर सेल व थाना प्रभारी अर्जुनी को सूचना की तस्दीक कर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अरुण जोशी व नोडल अधिकारी अभिषेक केसरी पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कुरूद के दिशा निर्देश में सायबर सेल व थाना अर्जुनी की संयुक्त टीम ने तत्काल मुखबिर सूचना की तस्दीक करने व वैधानिक कार्यवाही हेतु रवाना हुए।

उक्त टीम के द्वारा गवाहों के साथ मुखबिर के बताए स्थान धमतरी सिहावा रोड ग्राम मथुराडीह मोड़ के पास पहुंचे ही थे कि पुलिस को आते देख एक संदेही व्यक्ति भागने लगा, जो अपने हाथ में सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी रखा था। पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर संदेही व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस को देखकर भागने एवं उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर नाम-पता पूछकर विधिवत तलाशी ली गई। उसने अपना नाम प्रेम लाल मंडावी पिता बरातू राम मंडावी उम्र 42 वर्ष साकिन सोनपुर थाना विश्रामपुरी जिला कोण्डागांव बताया।जिसके हाथ में रखी प्लास्टिक बोरी की विधिवत तलाशी लेने पर बोरी में वन्य प्राणी तेंदुआ की 01 नग खाल बरामद हुआ, जिसके संबंध में पूछताछ करने पर संतुष्टिप्रद जवाब नहीं दिया। मौके में वैधानिक कार्यवाही करते हुए बरामद एक नग तेंदुआ की खाल कीमती करीबन 10 लाख रुपए को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध थाना अर्जुनी में वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39(1)(2)(3), 51, 52 व लोक संपत्ति नुकसानी निवारण अधिनियम की धारा 3 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!