जांजगीरछत्तीसगढ

जांजगीर में पुलिस ने 5 आराेपियाें काे किया गिरफ्तार , 3 लाख की नशीली दवाई जब्त

जांजगीर न्यूज़ धमाका /// सिटी काेतवाली व उरगा पुलिस की टीम ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 5 आराेपियाें काे गिरफ्तार किया है। इनसे 3 लाख रुपए कीमत की नशीली दवाई जब्त की गई है। एडिशनल एसपी ने बताया कि सीएसपी के पर्यवेक्षण में शहरी क्षेत्र में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।पुलिस को सूचना मिली कि जांजगीर-चांपा जिले के एक युवक के नशीली दवा लेकर खपाने शहर आने की सूचना मिली। इसके आधार पर पुलिस की दाे टीम बनाकर नशे के काराेबारियाें काे पकड़ने लगाई गई।

सिटी काेतवाली की टीम ने इमलीडुग्गू गाैमाता चाैक के पास निगरानी की। वहीं उरगा पुलिस की टीम बरबसपुर के पास थी।काेतवाली पुलिस की टीम ने गोमाता चाैक के पास बाइक सीजी-12-एटी-1290 में दाे संदिग्ध लाेगाें काे आते देखा। राेककर जांच करने पर उसमें इमलीडुग्गू निवासी आदतन बदमाश शफीक मेमन उर्फ फजलू सवार था। वहीं बाइक चांपा काे साेनारिक घाट मस्जिद माेहल्ला निवासी सिकंदर खान उर्फ बाबा चला रहा था।बाइक पर उन्होंने बोरी व कार्टून रखा था। इसकी जांच करने पर 148 शीशी कफ सिरप और 448 नशीला टेबलेट मिली। बरबसपुर के पास शहर से जा रहे तेजरफ्तार स्कूटी जेएच-07-एफ-7725 काे पुलिस ने पकड़ा, इसे सिलयारी भाठा (उरगा) निवासी मनीष जागृति चला रहा था। उसके साथ गाेकुलनगर निवासी धीरेंद्र शुक्ला, उरगा बस्ती निवासी चंद्रेश महंत उर्फ मनीष भी सवार थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!