रायपुरछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन ने कहा:-संज्ञान में लेकर पेट्रोल-डीजल में टैक्स कम कर राज्य अपने हिस्से के एक्साइज टैक्स को भी तुरंत कम करने की करना चाहिए घोषणा

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को संज्ञान में लेकर पेट्रोल-डीजल में टैक्स कम करना चाहिए। राज्य की जनता महंगाई से परेशान है।

ऐसे में आम जनता को राहत देने के लिए कुकिंग गैस में लागू राज्य की हिस्से के एक्साइज टैक्स को भी तुरंत कम करने की घोषणा करनी चाहिए। इसके साथ ही छत्‍तीसगढ़ राज्य के पेंशनरों को केंद्र के समान 34 फीसद महंगाई राहत देकर उन्हें लगातार पड़ रही महंगाई की मार से बचाने की मांग की गई है।

छत्तीसगढ़ राज्य संयुक्त पेंशनर फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र नामदेव, फेडरेशन से संबद्ध छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष डा. डीपी मनहर, छत्तीसगढ़ प्रगतिशील पेंशनर कल्याण संघ के प्रांताध्यक्ष आरपी शर्मा, भारतीय राज्य

पेंशनर्स महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष जयप्रकाश मिश्रा, पेंशनर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के गंगाप्रसाद साहू, पेंशनर समाज से ओपी भट्ट ने कहा है कि पेट्रोलियम पदार्थों के दामों हो रही लगातार वृद्धि से सभी जरूरी खाद्य पदार्थो के मूल्यों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है, जिसके कारण सबसे ज्यादा गरीब और मध्यम वर्ग को जीवनयापन में कठिनाइयां हो गईं।

पेट्रोलियम पदार्थों पर अपने हिस्से की टैक्स कम करने के बजाय उसे लगातार बरकरार रखकर राज्य सरकार जनता पर दोहरी बोझ लाद कर महंगाई बढ़ाने में भरपूर सहयोग कर रही है। सेस टैक्स और एक्साइज टैक्स को लेकर केंद्र और छत्तीसगढ़ सरकार की आपसी खींचतान से प्रदेश की जनता परेशान हैं, क्योंकि प्रदेश की मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्वयं बार-बार प्रधानमंत्री से सेस टैक्स कम करने की मांग कर रहे हैं, परंतु राज्य सरकार द्वारा लगाई गई एक्साइज टैक्स को हटाने घटाने में आनाकानी कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!