रायपुरछत्तीसगढ

मार्च में शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र

रायपुर न्यूज़ धमाका /// कोरोना के बढ़ते संक्रमण का असर इस साल छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र पर भी पड़ सकता है। विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा है कि बजट सत्र इस साल फरवरी माह में शुरू नहीं होगा। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। श्री महंत ने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और संसदीय कार्य मंत्री से भी उनकी चर्चा हुई है। श्री महंत के मुताबिक जिस हिसाब से प्रदेश में कोरोना के केसेस बढ़ रहे हैं, हमें नहीं लगता कि फरवरी माह में बजट सत्र की शुरुआत हो पाएगी। उन्होंने मार्च माह में विधानसभा के बजट सत्र के शुरू होने की संभावना जताई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!