लखनऊ

यूपी के सपा को बड़ा झटका, मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव भाजपा में शामिल

लखनऊ न्यूज़ धमाका //  भाजपा के बाद अब समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है. सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधी हरिओम यादव ने भाजपा ज्वाइन किया है. हरिओम सपा से 3 बार विधायक रहे हैं.

वहीं कांग्रेस के विधायक नरेश सैनी और सपा के पूर्व विधायक धर्मपाल सिंह ने भी भाजपा मुख्यालय में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. हरिओम यादव के सपा छोड़ने की खबर भी पार्टी में बड़ी उथल-पुथल लेकर आई है. दरअसल,  सिरसागंज से दावेदारी रखने वाले विधायक हरिओम यादव और रामगोपाल यादव के साथ मतभेद सामने आए थे. इसके बाद से सपा ने विधायक को टिकट देने से इनकार कर दिया. वहीं, बीजेपी ने उन्हें आश्वासन दिया कि सिरसागंज से टिकट मिल जाएगा.

जानकारी के लिए बता दें कि हरिओम यादव शिकोहाबाद से साल 2002 में और फिर सिरसागंज सीट से साल 2012 और 2017 में विधायक रह चुके हैं. हरिओम यादव सपा के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं. यादवों में उनका बड़ा दबदबा है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!