रायपुरछत्तीसगढ

चेम्बर भवन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी चेम्बर पदाधिकारी और संघो के प्रतिनिधियों ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

संवाददाता :- सागर बत्रा रायपुर
रायपुर, न्यूज़ धमाका:- छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव,राम मंधान मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज दिनांक 11 जून 2022 को चेम्बर कार्यालय में योग शिविर के आयोजन किया गया जिसमे योग गुरु प्रियंका उपाध्याय के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी के लिए चेम्बर और संघो के प्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया चेम्बर कार्यकारी महामंत्री कपिल दोशी ने बताया कि विगत एक माह से चेम्बर भवन में योग शिविर प्रत्येक शनिवार सुबह 7.15 से 8.15 बजे तक आलोक शर्मा जी के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है सभी व्यापारियों में योग एवं स्वास्थ्य के प्रति नई ऊर्जा के संचार हेतु योग शिविर का आयोजन किया जा रहा है।

जिसमे चेम्बर पदाधिकारी और संघो के प्रतिनिधियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया इसबार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को इतिहासिक बनाने के लिए आप सभी से अनुरोध है की अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर पधार कर इस अवसर को सफल बनाने में अपनी भूमिका निभाए योग शिविर में योग गुरु प्रियंका उपाध्याय ने योग द्वारा कैसे खुद को स्वस्थ रखें कैसे मन को शांत रखें इसके बारे में जानकारी दी शिविर में योग की शुरुआत त्राटक से की गई यह ध्यान की एक विधि है जिसमें किसी वाह्य वस्तु को टकटकी लगाकर देखा जाता है। इसके लिए त्राटक केंद्र को अपने से लगभग 3 फीट की दूरी पर अपनी आंखों के बराबर स्तर पर रखकर उसे सामान्य तरीके से लगातार बिना पलक झपकाए जितनी देर तक देख सकें देखें। मन में कोई विचार न आने दें।

धीरे धीरे मन शांत होने लगता है। योगाभ्यास में आगे चक्रासन पर्वतासन एवं प्राणायाम भी कराया गया प्रियंका उपाध्याय ने कहा कि शरीर मन और आत्मा को नियंत्रित करने में योग मदद करता है। शरीर और मन को शांत करने के लिए यह शारीरिक और मानसिक अनुशासन का एक संतुलन बनाता है। यह तनाव और चिंता का प्रबंधन करने में भी सहायता करता है योग शिविर में चेम्बर के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित महिला चेम्बर, युवा चेम्बर एवं अन्य संघों के पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!