भिलाईछत्तीसगढ

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण प्रहलाद सिंह पटेल दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ में पहुंचे भिलाई,कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

भिलाई,न्यूज़ धमाका :-केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण एवं जलशक्ति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे।भिलाई प्रवास के दौरान उन्होंने श्रीराम जन्मोत्सव समिति द्वारा धर्म जागरण औऱ सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए किए जा रहे कार्यों पर समिति की प्रशंसा करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वे खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के लिए प्रचार करेंगे।

जहां मंगलवार को रायपुर माना विमानतल पर श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। रात्रि विश्राम उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेम प्रकाश पाण्डेय के निवास पर किया। केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने बताया कि कुम्हारी, चरोदा, खुर्सीपार, पावर हाउस, सेक्टर-4 एवं सेक्टर 10 में समिति के कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!