धारमध्यप्रदेश

मौत पर भी जश्न: 100 साल के बुजुर्ग की मौत पर जश्न के साथ निकली शवयात्रा, डांस भी किए और पैसे भी उड़ाए, देखें

धार

धार न्यूज़ धमाका // अक्सर परिजन घर के किसी भी सदस्य के मरने पर मातम मनाते हैं, लेकिन क्या आपने कभी लोगों को किसी के अंतिम संस्कार में नाचते हुए देखा है. नहीं देखा, तो मध्यप्रदेश के धार जिले में एक शवयात्रा को देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल 100 साल के बुजुर्ग की मौत पर ग्रामीणों ने जश्न मनाते हुए शवयात्रा निकाली. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

पूरा मामला धार जिले के तिरला क्षेत्र के ग्राम देवीपुरा भुवावदा का है, जहां 100 वर्षीय बुजुर्ग जाम सिंह की मौत 6 दिन पहले हुई थी. इसके बाद शव यात्रा में लोक नृत्य करते हुए उन्हें मुक्तिधाम तक ले गए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. ऐसा लग रहा है कि मानो यह किसी की शव यात्रा नहीं शादी की पालकी निकल रही हो.

बड़ी संख्या में लोग मृतक के साथ नृत्य करते हुए चल रहे थे. वीडियो को शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि यह कैसी शव यात्रा. जिसमें लोग मौत का मातम मनाने के बजाय जश्न मना रहे. बता दें कि आदिवासियों की परंपरा है कि जब कोई व्यक्ति पक्की उम्र में मरता है, तो हँसी खुशी उसका अंतिम संस्कार किया जाता है. इसलिए बुजुर्ग की मौत पर ग्रामीण और रिश्तेदार नाचते गाते शवयात्रा निकाल रहे हैं. जिसमें मृदंग, झांज, ढोल, फेफरे शामिल थे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!