देश

अमित शाह से मुलाकात में क्या हुई बात , कैप्टन अमरिंदर स‍िंह ने बताया

हाल ही में कड़वे विवाद के बीच पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक घंटे की बैठक की

नई दिल्ली न्यूज़ पंजाब कांग्रेस  में लंबे समय से चले आ रहे विवादों के बाद मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने वाले कैप्टन अमरिंदर सिंह  ने बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ एक घंटे की बैठक की, जिससे उनके पाला बदलने की अटकलों को हवा मिली. बाद में, उन्होंने ट्वीट किया कि उन्होंने किसानों के मुद्दों पर चर्चा की पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने अमित शाह से मुलाकात के बाद कई ट्वीट किए हैं. उन्होंने ट्वीट में बताया कि शाह से किसान आंदोलन को लेकर चर्चा हुई और उनसे कानूनों को निरस्त करने व एमएसपी की गारंटी के साथ-साथ पंजाब को समर्थन देने के साथ संकट को तत्काल हल करने का आग्रह किया. बैठक के बाद कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा गया कि अमरिंदर सिंह शाह के साथ प्रधानमंत्री से मिलने के लिए निकले थे. लेकिन इन रिपोर्टों में कोई सच्चाई नहीं थी. याद दिला दें कि अमरिंदर सिंह ने इस महीने की शुरुआत में विधायकों के एक वर्ग द्वारा एक साल के विद्रोह के बाद राज्य के शीर्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके विरोधियों में क्रिकेटर से नेता बने नवजोत सिंह सिद्धू मुख्य रूप से शामिल थे.राज्य में कांग्रेस के सबसे बड़े जन नेता के रूप में देखे जाने वाले अमरिंदर सिंह ने बेहद परेशान होकर कहा कि सिद्धू के साथ लड़ाई में कांग्रेस नेतृत्व द्वारा उन्हें तीन बार “अपमानित” किया गया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!