छतीसगढ़भिलाई

महादेव सट्टा ऐप : सटोरिया के भाई ने एसपी को दी धमकी

भिलाई न्यूज़ धमाका – ऑनलाइन महादेव सट्टा के आरोपी बदमाश दीपक नेपाली के भाई लुकेश नेपाली ने सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल किया है। इसमें दुर्ग जिले के एसपी से अपने भाई दीपक नेपाली को लेकर रिकवेस्ट करते नजर आ रहा है। जिसमें लुकेश ने कहा है कि, भाई को चोट नहीं पहुंचाइएगा, आपके भी बीवी- बच्चे हैं। लुकेश का भाई दीपक नेपाली दुर्ग जेल में बंद है। दीपक नेपाली कई सालों से महादेव ऑनलाइन सट्टा एप का पैनल चलवाता था। जामुल थाने में महादेव सट्टा एप का पैनल चलाने के मामले में पहले लुकेश को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

दीपक नेपाली जुलाई 2024 से हत्या के प्रयास के मामले में दुर्ग जेल में सजा काट रहा है। उसकी सुरक्षा को लेकर लुकेश ने अपने सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर कर दुर्ग एसपी को संबोधित करते इन बातों को कहा है। उसके बाद लुकेश ने सोशल मीडिया से वीडियों को हटा दिया, लेकिन तब तक वीडियो वायरल हो चुका था। वीडियो को लेकर एसपी जितेन्द्र शुक्ला से बातचीत करने पर उन्होंने कहा कि वह रिकवेस्ट कर रहा है। नशे में बोला है।

वायरल वीडियो में क्या

वायरल वीडियो में एसपी से लुकेश ने कहा, आप मेरी फीलिंग क्यों नहीं समझते हैं। मैं पूरे होशोहवास में बोल रहा हूं, मेरी भावनाओं को समझिए कि वहां क्या हो रहा है, क्या नहीं हो रहा है। एसपी साहब मैं आपसे हाथ जोड़कर निवेदन करता हूं कि मेरे भाई को कोई चोट नहीं पहुंचाइएगा कोई रिमांड में मत लीजिए। मैं उनके साथ कुछ गलत नहीं करना चाहता हूं। बस आप मेरी फीलिंग को समझिए। आपके घर में भी बीवी-बच्चे हैं और आपके भी बच्चे बड़े होंगे। तकदीर हर किसी की खराब होती है। हर किसी को ऊपर जाना है। मुझे भी जाना और किसी को भी जाना है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!