सीतापुरछत्तीसगढ

ब्रेकिंग न्यूज़ : पहाड़ी कोरवा आश्रम के रजिस्टर में 24 बच्चे दर्ज, मिले महज 10

सीतापुर न्यूज़ धमाका /// एसडीएम के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान पहाड़ी कोरवा आश्रम में अधीक्षक द्वारा उपस्थिति पंजी में बच्चों का फर्जी आंकड़ा दर्ज कर किस कदर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है इसका खुलासा हुआ।निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी में 24 बच्चे दर्ज थे जबकि आश्रम में मात्र दस बच्चे ही मौजूद थे।

इसके अलावा बच्चों हालत काफी दयनीय नजर आ रही थी उनके साफ सफाई का जरा भी ध्यान नहीं रखा गया था। आश्रम के चारों ओर गंदगी का आलम था। जाड़े के इस मौसम में गरम कपड़ा नहीं होने की वजह से बच्चे ठंड में ठिठुर रहे थे। आश्रम सहित छोटे-छोटे बच्चों की यह दशा देख एसडीएम बिफर उठे और उन्होंने इस हालत के लिए जिम्मेदार अधीक्षक को कड़ी फटकार लगाते हुए व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए हैं।

विगत दिनों एसडीएम अनमोल विवेक टोप्पो छापामारी अभियान के तहत क्षेत्र के दौरे पर निकले थे। इस दौरान वो पहाड़ी कोरवा आश्रम जामझरिया का औचक निरीक्षण करने पहुँचे। निरीक्षण के दौरान आश्रम एवं वहाँ रहने वाले कोरवा बच्चों की हालत देख एसडीएम दंग रह गए। रखरखाव के अभाव में आश्रम के चारों ओर गंदगी का आलम था तो वही देखरेख के अभाव में बच्चों की भी काफी दयनीय स्थिति थी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने जब उपस्थिति पंजी का निरीक्षण किया तो उसमें भी अधीक्षक की काली करतूतें उजागर हुई। अधीक्षक ने उपस्थिति पंजी में 24 बच्चे दर्ज कर रखे थे जबकि मौके पर मात्र दस बच्चे ही उपस्थित थे। यही हाल स्टॉक पंजी का भी था जो गैर तरीके से संधारित किया हुआ था।

पहाड़ी कोरवा आश्रम में एक साथ इतनी सारी अव्यवस्था देख एसडीएम बिफर उठे और उन्होंने इस अव्यवस्था के लिए अधीक्षक को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने अधीक्षक को आश्रम की व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश देते हुए कहा कि भविष्य में दोबारा ऐसी गलती न हो इसका ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार शशिकांत दुबे नायब तहसीलदार प्रमोद कुमार पटवारी नरेंद्र यादव दिलीप बाबू आदि उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!