छतीसगढ़बिलासपुर

आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में मिली ई-रिक्शा चालक की रक्तरंजित लाश, कारण की तलाश में जुटी पुलिस…

 बिलासपुर न्यूज धमाका – स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में ई- रिक्शा चालक की रक्तरंजित लाश मिली है. मृतक के सिर पर पत्थर मारा गया था. मृतक रात में ई- रिक्शा चलाने निकला था, और सुबह उसकी रक्तरंजित लाश मिली है. घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है. 

लिंगियाडीह राजकिशोर नगर निवासी सत्यनारायण यादव किराए के मकान में घर से अलग अकेले रहता था. वह ई-रिक्शा चलाता था. मंगलवार की सुबह चिंगराजपारा के अमरैया चौक स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के अंदर बाथरूम में उसकी खून से सनी लाश पड़ी थी.

सुबह स्कूल खुलने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से युवक की पहचान ई-रिक्शा चालक के रूप में की, जिसके बाद उसके परिजन को बुलाया गया.

घटनास्थल के पास ही उसकी ई-रिक्शा भी मिली है. बीती रात वह रिक्शा चलाने के लिए निकला था, पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सत्यनारायण यहां कैसे पहुंचा. रात में आखिरी बार वह किन लोगों के साथ था. स्कूल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की मदद से आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!