छतीसगढ़धमतरी

पारिवारिक विवाद में खून-खराबा, भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट

CG Crime: पारिवारिक विवाद में खून-खराबा, भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट

धमतरी न्यूज धमाका – जिले में अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है, हत्या, चोरी और चाकूबाजी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं. ताजा हत्या का मामला भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम भठेली से आया है, जहां मामूली विवाद में एक भतीजे ने अपने चाचा की हत्या कर दी. इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक बिहारी लाल ढिढी और उसके भतीजे शीत कुमार के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था. वहीं आज सुबह इसी विवाद को लेकर दोनों के बीच फिर बहस हो गई. विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी शीत कुमार ने गुस्से में आकर लोहे के पट्टे से अपने चाचा के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे बिहारी लाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलते ही भखारा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी शीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!