जबलपुरमध्यप्रदेश

MP : जबलपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या

जबलपुर न्यूज़ धमाका /// घटना सिहोरा स्थित खितौला थाने का है। वारदात के समय बीजेपी नेता सुरेश बर्मन धनतेरस में खरीददारी कर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आकर अपराधियों ने गोली मार दी। गोली लगने के कारण बीजेपी नेता घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी मृतक का मोबाइल, पैसे और बाइक भी लेकर भाग गए खितौला टीआई जगोतिन मसराम ने बताया कि बीजेपी नेता सुरेश बर्मन की वेल्डिंग की घर में ही दुकान है। मंगलवार की रात 9.30 बजे के लपत्नी ज्ञानबाई को थोड़ी देर में लौटने की बात कहते हुए बाहर चले गए थे। इसी दौरान खितौला मोड़ पर पेट्रोल पंप के सामने बाइक से दो बदमाश पहुंचे और पीछे से गोली मार दी। गोली सिर को पार करते हुए निकल गई थी।इससे सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। आरोपी सुरेश की बाइक और मोबाइल लेकर मौके से भाग निकले। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!