खैरागढ़

किसानों ने की कलेक्टर से भेंट, धान खरीदी की खुशी में बंटी मिठाई

खैरागढ़ न्यूज़ धमाका ///कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत राजनांदगांव और खैरागढ़ विकासखंड के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक में किसानों से योजना के तहत मिलने वाली राशि एवं आहरण के व्यवस्था की जानकारी ली। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत दीपावली के पहले राशि मिलने से किसानों में उत्साह है। तीसरी किश्त की राशि बैंक से आहरण करने आए किसान ने मिठाई बांट कर खुशी जाहिर की। खैरागढ़ विकासखंड के ग्राम मंडला के किसान लछीदास ने बताया कि उन्हें तीसरी किश्त में 16 हजार रूपए की राशि मिली है और वे बहुत ही खुश है।

उन्होंने बताया कि राशि का उपयोग खेती-किसानी के कार्यों में करेंगे। शासन की यह योजना बहुत अच्छी है। यह लगातार जारी रहना चाहिए। ग्राम पेण्ड्रा की किसान विमला ने बताया कि उन्हें 10 हजार रूपए की राशि मिली है। वे इस पैसा का आहरण करके दीवाली पर बच्चों के लिए कपड़े एवं अन्य सामान खरीदेंगी। शेरगढ़ के किसान जागेश्वर साहू ने बताया कि उन्हें 5 हजार रूपए की राशि मिली है। घर के खर्चों में वे इस राशि का उपयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि दीपावली के पहले राशि मिलने से त्यौहार में खुशी दोगुनी हो जाएगी।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!