रायपुरछत्तीसगढ

भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर

अगले 20 दिन तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

भाजपा देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस 17 सितंबर से 7 अक्टूबर तक विभिन्न आयोजन करेगी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

रायपुर न्यूज़ नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा शुक्रवार को अनेक कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है. इसकी शुरुआत सुबह रेलवे स्टेशन पर स्वच्छता अभियान के साथ हुई. इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, सांसद सुनील सोनी, पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल मौजूद रहे इस अवसर पर विष्णुदेव साय ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन है, बतौर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री उनके कार्यालय को 20 साल हो रहे हैं. इसलिए हम 20 दिन के कार्यक्रम का आयोजन कर रहे हैं. स्वच्छता अभियान से लेकर संगोष्ठी जैसे अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है. हम सब कामना करते हैं कि वो दीर्घायु हों. हम उनके जन्मदिन के मौके पर अलग – अलग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. भाजपा की ओर से रायपुर के सभी 16 मंडलो में फल वितरण, स्वच्छता अभियान, मंदिरों में पूजन, भंडारा, बुजुर्ग सम्मान, शिक्षक सम्मान का आयोजन किया जाएगा. शाम को भाजयुमो की ओर से तेलीबांधा तालाब में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के अंतिम व्यक्ति तक की चिंता करते हुए उनके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान उपलब्ध कराने, उनके स्वास्थ्य की चिंता करते हुए आयुष्मान कार्ड, कोरोना काल में कोई व्यक्ति भूखा ना सोए इसलिए अन्न वितरण योजना शुरू की उन्होंने कहा कि मुस्लिम बहनों को सम्मान से जीने के लिए तीन तलाक से आजादी, कश्मीर को दशकों के नासूर 370 से मुक्ति, भारत के मान बिंदु प्रभु राम मंदिर के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने के साथ पूरे विश्व में भारत का नाम शिखर पर पहुंचा कर हमें गर्व करने का अवसर दिया है 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!