रायपुरछत्तीसगढ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : कवर्धा और रायपुर में ‘धार्मिक विवाद’ के पीछे भाजपा

रायपुर न्यूज़ धमाका /// सीएम भूपेश बघेल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कवर्धा और रायपुर के टिकरापारा में धार्मिक झंडों को लेकर हुए विवाद और उससे उपजे तनाव से जुड़े सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने बीजेपी पर निशाना साधा. सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा के पास सरकार के खिलाफ मुद्दे नहीं हैं. अब धर्मांतरण और साम्प्रदायिकता ही उसके सबसे बड़े हथियार हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा समाज में जहर घोलने का काम कर रही है. छत्तीसगढ़ की जनता यह बात बर्दाश्त नहीं करेगी.

सीएम भूपेश बघेल ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसा कोई वर्ग नहीं है जो सरकार से नाराज हो. अगर सरकार से कोई दुखी है तो वह है भारतीय जनता पार्टी. ऐसा इसलिए कि कांग्रेस ने उसे 14 सीटों पर सिमटने के लिए बाध्य कर दिया. अब उनके पास कोई हथियार नहीं बचा तब वे कभी धर्म के नाम पर और कभी सम्प्रदाय के नाम पर विवाद खड़ा कर रहे हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!