छत्तीसगढमुंगेली

मुंगेली : भाजपाइयों नगर पालिका दफ्तर का किया घेराव , किया जोरदार प्रदर्शन, नेम प्लेट पर स्याही फेंकी

मुंगेली न्यूज़ धमाका /// भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने गुरुवार को नगर पालिका दफ्तर का घेराव कर दिया। भाजपाइयों ने यहां जमकर प्रदर्शन और नारेबाजी की। भाजपाइयों ने इस दौरान नवनियुक्त अध्यक्ष की नेम प्लेट पर स्याही फेंक दी। नियम विरुद्ध कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने का आरोप लगाते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे।

हाल ही में राज्य शासन ने पार्षद हेमेन्द्र गोस्वामी को नगर पालिका का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा के इस प्रदर्शन में क्षेत्रीय विधायक पुन्नूलाल मोहले भी मौजूद थे। कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद अरविंद वैष्णव ने कहा- स्याही नेम प्लेट पर नहीं कांग्रेस सरकार के मुंह पर फेंका गया। प्रशासन व पुलिस के सामने हुई इस घटना का कांग्रेसी विरोध कर रहे हैं। कांग्रेसियों में इस घटना के बाद भारी आक्रोश व्याप्त है। पालिका अध्यक्ष पद को लेकर बीजेपी-कांग्रेस आमने सामने आ गए हैं।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!