रायपुरछत्तीसगढ

जयपुर में छत्तीसगढ़ के हीरा कारोबारी के परिवार की शादी में बड़ी चोरी, फाइव स्टार होटल से 2 करोड़ के हीरे के जवरात चोरी

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी रायपुर के बड़े हीरा कारोबारी राजीव बोथरा की बेटी की शादी समारोह में बड़ी चोरी हो गई है। ये शादी समारोह राजस्थान की राजधानी जयपुर के फाइव स्टार होटल क्लार्क आमेर में चल रहा था। इस समारोह के दौरान ही 2 करोड़ रुपए की डायमंड ज्वैलरी चोरी हो गई है। वारदात गुरुवार रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि चोर गुरुवार से ही होटल में घूम रहा था। वह डायमंड ज्वैलरी और 95 हजार रुपये उड़ा ले गया है।

जयपुर पुलिस के अनुसार , छत्तीसगढ़ के रायपुर के हीरा कारोबारी राजीव बोथरा की बेटी की शादी का कार्यक्रम गुरुवार को था। इसके लिए जेएलएन मार्ग स्थित क्लार्क आमेर होटल में करीब 45 कमरे बुक करवाए गए थे। इनमें एक कमरे में तिजोरी में डायमंड ज्वैलरी और रुपए रखे थे।

आरोपी मौका देख कमरे में घुसा और वहां रखी ज्वैलरी और रुपए लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई। इस हाईप्रोफाइन शादी समारोह में इतनी बउ़ी चोरी की बात सामने आते ही पुलिस के कई बड़े अफसर मौके पर पहुंच गए। पुलिस की प्रांरभिक पड़ताल में पता चला है कि वारदात में शामिल बदमाश कारोबारी का रिश्तेदार बनकर होटल में आया था।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा संदिग्ध : जयपुर पुलिस होटल के कर्मचारियों से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। शादी का पूरा काम एक इवेंट कंपनी को दे रखा था। इसके लिए कंपनी के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!