गरियाबंदछत्तीसगढ

गरियाबंद : किसानों ने धान खरीदी केंद्र की मांग को लेकर : रायपुर-देवभोग मार्ग को 5 घंटे तक किया जाम , कांग्रेस कार्यकर्ता भी आंदोलन में शामिल

गरियाबंद न्यूज़ धमाका /// धान खरीदी एक दिसंबर से होनी है, पर बवाल पहले ही मचने लगा है। प्रदेश के कई स्थानों में धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग उठ रही है। ऐसी ही एक मांग गरियाबंद जिले में भी उठी है। इसी मांग को लेकर किसानों ने गौरघाट में नेशनल हाइवे 130 सी में चक्काजाम कर दिया। जिसके चलते 5 घंटे तक रायपुर-देवभोग मार्ग बंद रहा।

किसानों की मांग है कि गौरघाट में धान खरीदी केंद्र खोला जाए। इस चक्काजाम में आसपास के 4 गांव के किसान शामिल हुए हैं। किसानों के इस प्रदर्शन को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी अपना समर्थन दिया है। गौरघाट में नेशनल हाइवे 130 सी में सुबह 10.30 बजे से गोपालपुर, दबनई, देहरगुड़ा और हरदीभाठा के सैकड़ों किसान पहुंचे।

इसके बाद किसान सड़क पर बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते रहे। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची है और उन्हें समझाने में लगी रही। मगर किसान प्रशासन की बात सुनने को तैयार नहीं थे। देर शाम तक उनका प्रदर्शन जारी रहा। हालांकि शाम तक किसान सड़क से उठकर, रोड किनारे प्रदर्शन करने लगे।

किसानों के चक्काजाम की वजह से दोनों तरफ से वाहनों की कतारें लगी रहीं। प्रदर्शन करने बैठे किसानों का कहना है कि गौरघाट में धान खरीदी केंद्र नहीं खुलने से उन्हें भारी परेशानी हो रही है। किसानों ने बताया कि अभी उन्हें 15 किलोमीटर का सफर तय कर मैनपुर धान बेचने जाना पड़ता है। जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी होती है। कई बार भीड़ होने की वजह से एक दिन में धान नहीं बिक पाता।

आर्थिक परेशानी का भी सामना करना पड़ता है।किसानों ने बताया हर साल इसी तरह की समस्या होती है। पिछले साल भी हमने गोरघाट में खरीदी केंद्र खोलने की मांग की थी। इसके लिए प्रशासन से लेकर प्रभारी मंत्री तक हमने बात की थी। तब हमें कहा गया था अगले साल यानि इस साल खरीदी केंद्र खोल दिए जाएंगे। मगर अब कुछ ही दिन धान खीरीदी को बचे हैं। इसके बावजूद अब तक खरीदी केंद्र नहीं खोला गया। उन्होंने बताया कि अब हम आश्वासन नहीं सुनेंगे। अब जब खरीदी केंद्र खुलेगा, तब ही हमारा प्रदर्शन खत्म होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!