
रायपुर न्यूज़ धमाका // पुलिस परिजनों की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है. ऐ.डी.जी हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में गठित समिति में बस्तर आईजी सुंदरराज पी, डीआईजी बीएल ध्रुव और एआईजी मिलना कुर्रे को शामिल किया गया है. कमेटी पुलिसकर्मियों की मांगों पर सरकार को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. कि परिजन पुलिसकर्मियों की मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. एक दिन पहले ही डीजीपी ने भी पुलिस परिजनों से मिलकर उनकी माँगों पर विचार करने का आश्वासन जताया हैं

