रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी के दुर्गा महाविद्यालय में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता आपस में भिड़े

रायपुर न्यूज़ धमाका /// राजधानी में मंगलवार को दुर्गा महाविद्यालय में एबीवीपी और एनएसयूआई कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हालत इतने खराब हुए कि प्रबंधन को पुलिस बुलानी पड़ी। दोपहर तक महाविद्यालय परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस की सुरक्षा में ही लड़कियों को कॉलेज से बाहर निकाला गया। हंगामे के चलते मौदहापारा रोड में भी घंटों जाम लगा रहा।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा डीजे लेकर कैंपस परिसर में प्रवेश के साथ शुरू हुआ। एबीवीपी कार्यकर्ताओं द्वारा डीजे के साथ एक रैली निकाली जा रही थी। जब यह रैली दुर्गा कॉलेज के सामने से निकली तो वहां के छात्रों को भी इसमें शामिल होने कहा गया। इस दौरान डीजे के साथ ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कैंपस में प्रवेश कर लिया।

एनएसयूआई कार्यकर्ता पहले ही वहां मौजूद थे। छात्रों को रैली में शामिल करने और डीजे को लेकर दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई। नारेबाजी के साथ ही दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां भी फेंकी। विवाद बढ़ता देखकर कॉलेज प्रबंधन भी बीच-बचाव करने पहुंचा। उनके साथ भी छात्रों की कहासुनी हुई। इसके बाद महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा पुलिस बुला ली गई।विवाद और रैली के कारण बाहर रोड में भी जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी। लोग घंटों इसके कारण परेशान होते रहे।

पुलिस के आने के बाद दोनों पक्षों को समझाइश देकर मामला शांत कराया गया। कैंपस में उपस्थित छात्राओं को पुलिस की मौजूदगी में ही परिसर से बाहर निकाला गया। विद्यार्थियों के जाने के बाद भी पुलिस कैंपस में तैनात रही। पूरे मामले पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मधु कामरा ने कहा कि समझाइश के बाद विवाद टल गया था। महाविद्यालय में सुरक्षा और बढ़ाई जाएगी ताकि आगे इस तरह की घटना ना हो।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!