बांदाउत्तरप्रदेश

भूपेश बघेल – हमने सोचा था कि यूपी में आने पर हमारी आवभगत होगी, क्यों कि कौशल्या बुआ का घर है, लेकिन यहां…..

बांदा न्यूज़ धमाका ///  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि हमने सोचा था कि यूपी में आने पर हमारी आवभगत होगी, लेकिन यहां तो जगह-जगह रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने आगे कहा कि योगी जी कई बार छत्तीसगढ़ गए पर उनके साथ किसी तरह का दुर्व्यवहार नहीं किया गया। बघेल ने कहा कि भगवान राम की माता कौशल्या का ननिहाल छत्तीसगढ़ में है।

इस नाते से यूपी हमारी बुआ का घर है।बघेल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री का घमंड सातवें आसमान पर है। वे समझते हैं कि हम सब कुछ हैं जबकि प्रजातंत्र में जनता सर्वोपरि है। वह चाहे जिसे जमीन पर पटक दे और चाहे जिसे सिंहासन पर बैठा दे

उन्होंने कहा कि इस समय आजादी की लड़ाई पर सवाल उठाए जा रहे हैं। जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर सवाल उठाते हैं, उन्हें देशद्रोही कहा जाता है छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में लड़ा जा रहा है जिसका परिणाम राज्य में कांग्रेस की सरकार नना होगा।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के पर्यवेक्षक बघेल ने बुधवार को यहां पत्रकारों बातचीत में चुनाव में राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा करते हुये कहा कि छत्तीसगढ़ की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के किसानों को भी सुविधाएं मुहैया कराकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!