रायपुरछत्तीसगढ

राजधानी में चाकू से हमला कर मोबाईल लूटने वाले 1 नाबालिग समेत 4 लोग गिरफ्तार

रायपुर न्यूज़ धमाका ///  गुढ़ियारी क्षेत्र में चाकू से हमला कर मोबाईल फोन लूटने वाले एक नाबालिग सहित चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. लक्ष्मण नगर के करण साहू ने थाने में लूट की शिकायत दर्ज की. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह स्टेशन चौक के पास एक कपड़ा दुकान में काम करता है. करण 15 नवंबर की रात अपने घर जा रहा था, तभी रामनगर ओव्हर ब्रीज, हनुमान मंदिर के पास अक्षय यादव, सौरभ राजपूत, कुलदीप वर्मा और एक अन्य लड़का मिले. सभी ने करण से पैसे की मांग की.

पीड़ित ने पैसा नहीं होने की बात कही. इतने में चारों लोगों ने चाकू से करण साहू के जांघ पर हमला कर दिया. इसके बाद मोबाईल फोन लूटकर फरार हो गए. जिसकी शिकायत थाना गुढ़ियारी में की थाना प्रभारी गुढ़ियारी के नेतृत्व में थाना गुढियारी पुलिस की टीम ने घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करते हुए आरोपियों की पतासाजी करना प्रारंभ किया.

टीम के सदस्यों ने आरोपियों के छिपने के हर संभावित स्थानों में लगातार रेड कार्रवाई कर घटना में संलिप्त आरोपी सौरभ राजपूत, कुलदीप वर्मा, अक्षय यादव उर्फ विक्की और एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से लूट के एक मोबाईल फोन और घटना में प्रयुक्त चाकू जप्त किया. 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!