जगदलपुरछत्तीसगढ

उप तहसील बना भानपुरी , 46 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा फायदा

Story Highlights
  • जगदलपुर कलेक्टर रजत बंसल - इस कार्यालय के माध्यम से 46 ग्राम पंचायत और 23 पटवारी हल्का के 57 राजस्व ग्रामों में रहने वाले 88 हजार से अधिक ग्रामीणों को सेवाएं प्रदान की जाएंगी। यहां नायब तहसीलदार कार्यालय के खुलने से ग्रामीणों का धन, समय और ऊर्जा बचेगी। उन्होंने कहा कि यहां नायब तहसीलदार कार्यालय का संचालन की एक शुरुआत है।

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के बाद शुक्रवार को यहां नायब तहसीलदार कार्यालय का भी शुभारंभ किया गया है। भानपुरी में उप तहसील कार्यालय खुलने से इलाके के 46 ग्राम पंचायतों की आबादी को इसका फायदा मिलेगा। उन्हें अब लंबी दूरी तय कर बस्तर जाना नहीं पड़ेगा।भानपुरी इलाके के रतेंगा, गोंडियापाल, खड़का, जामगांव जैसे क्षेत्र बस्तर से 60-60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं और मुख्य मार्ग में नहीं होने के कारण बस्तर से आवागमन की सार्वजनिक सुविधा भी नहीं है। ऐसी स्थिति में इन क्षेत्रों के ग्रामीण अपने शासकीय कार्य को निपटाने के लिए सुबह ही बस्तर की ओर रवाना होते थे और देर शाम तक घर पहुंच पाते थे। कई बार कार्य पूरा नहीं होने पर इनका सारा दिन भी खराब हो जाता था। स्कूली छात्र-छात्राओं को भी आय, जाति प्रमाणपत्र, निवास समेत अन्य दस्तावेज बनाने दिक्कतें होती थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!