बालोदक्राइमछत्तीसगढ

बालोद : पत्नी ने संबंध बनाने से किया इनकार , पति ने गुस्से में उतारा मौत के घाट

बालोद न्यूज़ धमाका /// दर्रा गांव की रहने वाली मोनिका मरकाम की लाश धनतेरस के दूसरे दिन फांसी के फंदे से लटकती मिली थी, जिसके बाद गुरुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. अब पुलिस ने मामले का खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि काफी समय तक पूछताछ के बाद आखिरकार उसके पति ने हत्या करना कबूल किया. पूछताछ के दौरान पता चला कि घटना की रात आरोपी पति अपनी पत्नी से संबंध बनाना चाह रहा था, लेकिन पत्नी ने मना कर दिया.इसके बाद पति ने आवेश में आकर अपनी पत्नी का नाक मुंह दबाकर हत्या कर दी. इतना ही नहीं लाश को फंदे पर लटका दिया. फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया गया

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!