भिलाईछत्तीसगढ

बजरंग दल ने वेंकटेश्वर टाकीज का किया घेराव,सिनेमाघर प्रबंधक के खिलाफ की नारेबाजी

भिलाई,न्यूज़ धमाका :-विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा बुधवार दोपहर तीन बजे वेंकटेश्वर टाकीज सुपेला का घेराव किया गया। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि सिनेमाघर प्रबंधक मतांतरण के लिए कार्य कर रहे हैं और अपनी टाकीज में एक विशेष धर्म का प्रचार करवा रहे है। इसके बाद सिनेमाघर प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी की गई।

पुलिस को इस घेराव की जानकारी पहले से दे दी गई थी। इसलिए सिनेमाघर की सुरक्षा में बड़ी संख्या में पुलिस बल को पहले से ही तैनात कर दिया गया था।

टाकीज के प्रबंधक कामेश राजू पर कार्रवाई करने के लिए मौके पर उपस्थित सीएसपी भिलाई नगर राकेश जोशी को ज्ञापन सौंपा गया। विरोध प्रदर्शन के दौरान सिनेमाघर प्रबंधक ने पुलिस की उपस्थिति में लिखित में माफी मांगी और ऐसी गलती दोबारा नहीं करने का आश्वासन दिया।

बजरंग दल दुर्ग के विभाग संयोजक रवि निगम ने बताया कि सुपेला वेंकटेश्वर टाकीज में मध्यांतर के दौरान एक विशेष धर्म का प्रचार प्रसार किया जा रहा है। कहीं ना कहीं यह मतांतरण कराने के एजेंडा के तहत ही किया जा रहा है। पिछले कुछ वर्षों से दुर्ग जिले में बढ़ते मतांतरण के मुद्दे पर हलचल बनी हुई है।

उसके बावजूद सिनेमा हाल में इस तरह का विज्ञापन दिखाया जा रहा है। बजरंग दल के विरोध के बाद सिनेमा हाल के प्रबंधक ने तत्काल विज्ञापन निकलवाया तथा भविष्य में ऐसी गलती नहीं करने लिखित में आश्वासन दिया।

विरोध प्रदर्शन में मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी ज्योति शर्मा ,विहिप जिला मंत्री कमल साव, जिला सह संयोजक रवि भारती, कुशल तिवारी, रूद्र मिश्रा, रितिक सोनी, अनिल बेहरा, संजीव चौबे, खब्बू पंडा, अतीश गौर, शेखर, दीपक कुलकर्णी, राकेश यादव, नंदन ओझा, राजा सिंह, संजय सिंह ठाकुर, अनिल, राहुल सहित बजरंग दल के अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!