कोंडागांवछत्तीसगढ

कोंडागांव पुलिस के द्वारा बोलेरो चोरी करने वाले ऑटो डीलर को किया गया गिरफ्तार

आरोपी के निषान देही पर चोरी की बोलेरो पुलिस ने की बरामद

कोंडागांव न्यूज़ थाना कोंडागांव के अपराध क्रमांक 309/21 धारा 379,34 भादवि के प्रकरण में 23.09.21 को प्रार्थी कृष्ण कुमार ठाकुर निवासी ग्राम बनियागांव कोंडागांव के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 19-20 अगस्त 2021 के दरम्यानी रात को वह अपनी बोलेरो क्रमांक ब्ळ.17.ब्.3365 को बनियागांव में अपनी दुकान के बाहर खड़ा किया था, जो रात्रि के 03.00 बजे करीब किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले में अपराध पंजीबद्व कर पुलिस अधीक्षक कोंडागांव सिद्वार्थ तिवारी के निर्देषन, अति. पुलिस अधी. कोंडागांव राहुल देव शर्मा के मार्गदर्षन, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी निमितेष सिंह के नेतृत्व में विवेचना किया गया। सायबर सेल कोंडागांव के मदद से घटना दिनांक को घटना स्थल पर संदिग्ध व्यक्तियों की आवाजाही की तस्दीक की गयी, जिसमें कि जगदलपुर निवासी ऑटो डीलर समीर अली की गतिविधियां संदिग्ध होने पर मुखबिर सूचना तंत्र को उक्त संदेही पर नजर रखने कहा गया।

मुखबिर से मिली सूचना पर मिली सफलता

विवेचक उपनिरीक्षक कैलाष केषरवानी को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि उक्त संदेही समीर अली कोंडागांव बस स्टैंड आया हुआ है, जिसे कि हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक को अपने भतीजे इमरान के साथ प्रार्थीं कृष्ण कुमार की बोलेरो को चोरी करना स्वीकार किया और उसे अपने जगदलपुर स्थित निवास के सामने खड़ा करना बताया। जिसे की कोंडागांव पुलिस की टीम जाकर बरामद की। आरोपी समीर अली को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, सह आरोपी इमरान फरार है जिसकी तलाष जारी है।
टीम में सामिल रहे ये – आरोपी को गिरफ्तार करने एवं चोरी हुये बोलेरो को बरामद करने में थाना कोंडागांव प्रभारी निरीक्षक अर्चना धुरंधर, उपनिरीक्षक कैलाष केषरवानी, उपनिरी. आनंद सोनी, उपनिरी. नरेंद्र साहू, प्र.आर. नरेंद्र देहारी, आर. सायबर सेल लुमन भंडारी, आर. रामेष्वर भगत, आर. रविंद्र पांडे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!