बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर में डेंगू का साया पॉजिटिव मरीज संख्या में बढ़ोतरी स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिए ये निर्देश

बिलासपुर न्यूज़ बिलासपुर में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है तीन मरीज डेंगू  से प्रभावित मिले हैं. मरीजों को अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है. स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर एहतियात बरतने के निर्देश दिए हैं बिलासपुर में अब तक डेंगू के मरीज सामने नहीं आए थे, लेकिन अब बिलासपुर में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है. एक साथ तीन डेंगू के मरीजों की पहचान हुई है. मरीजों में डेंगू के पूरे लक्षण हैं. जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मरीजों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने इससे बचाव के लिए तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. चिन्हांकित ऐसे जगहों पर जहां पानी का जमाव होता है, वहां लार्वा को नष्ट करने के साथ लोगों को एहतियात बरतने कहा गया है. इसके साथ ही प्रारंभिक लक्षणों पर ही जांच कराने और उपचार कराने की अपील स्वास्थ्य विभाग ने की है वहीं स्वास्थ्य विभाग ने मितानिनों के माध्यम से डेंगू के रोकथाम और पहचान के लिए घर घर सर्वे अभियान भी शुरू किया है. इसके लिए शहरी क्षेत्र में 422 मितानिनों की टीम बनाकर उनको चेक लिस्ट दिया गया है. मितानिन घर घर जाकर डेंगू से बचाव के तरीके बताने के साथ लोगों को जागरूक कर रही हैं

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!