मनोरंजन

अस्पताल से डिस्चार्ज हुईं आलिया भट्ट, बेटी को हाथ में थामे नजर आए रणबीर कपूर, देखें तस्वीरें

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट, बेटी को जन्म देने के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं। कुछ फैंस उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं, तो कुछ कपूर खानदान की लाडली की झलक पाने के लिए बेताब हैं। इसी बीच आलिया भट्ट और रणबीर का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियाे में रणबीर, आलिया भट्ट और अपनी बेटी को कार में घर ले जाते नजर आ रहे हैं।

यूं तो सोशल मीडिया पर आलिया भट्ट की बेटी की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लेकिन, इन तस्वीरों में दिख रही बच्ची आलिया भट्ट की लाडली नहीं है। मां बनने के बाद आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर सिर्फ एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उन्होंने बेटी के जन्म की जानकारी फैंस के साथ शेयर की है।

उनके द्वारा एक पोस्टर शेयर किया गया, जिस पर शेर-शेरनी और शावक की तस्वीर है। इसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज। हमारा बेबी आ गया है। वह बिल्कुल एक जादुई गुड़िया जैसी लगती है। माता-पिता बनने की खुशी महसूस हो रही है।’ 

सूत्रों की माने तो पहली बार बेटी को गोद में लेने रणबीर कपूर रो पड़े। अभिनेता को भावुक होता देख हॉस्पिटल में मौजूद हर एक शख्स इमोशनल हो गया है। आलिया भट्ट की आंखों से भी आंसू बहने लगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!