
रायपुर न्यूज़ धमाका /// पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधा है. पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा है कि आदरणीय पीसीसी चीफ मोहन मरकाम उर्फ़ गुरूजी, हम जनादेश का सम्मान करते हैं. मतदाता सूची में ना ही नाम जुड़वाते हैं और ना ही कटवाते हैं. ना ही मत पेटी का स्क्रू ढीला करवाते हैं. (बीरगाँव वार्ड क्रमांक 11 एवं 22) और ना ही मक्का से इथेनॉल बनाते हैं.
पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ट्विटर पर बेहद एक्टिव रहते हैं. चंद्राकर ने एक और ट्वीट कर कहा कि नगरीय निकाय में अप्रत्यक्ष प्रणाली और मतपत्रों से चुनाव करवाना भूपेश सरकार (छत्तीसगढ़ कांग्रेस शोषित) तीन साल में सबसे बड़ी उपलब्धि है.खैरागढ़ और भिलाई की मतगणना में इसका प्रभाव दिखा और अब भिलाई, चरोदा और बिरगांव में महापौर बनाने में दिखेगा.

