
रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव आज दिल्ली प्रवास से लौटकर सीधे लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह के निवास स्थान पहुंचे हैं। यहाँ पहुँचने के बाद सिंहदेव ने धर्मजीत सिंह की हाल जाना। इस दौरान परिजनों से भेंट कर उन्होंने धर्मजीत सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए कामना की।