
रायपुर न्यूज़ धमाका /// नए साल के शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने 10वीं और 12वीं के साथ और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा की समय सारणी जारी कर दी है. 10वी बोर्ड की परीक्षा 2 से 30 मार्च तक, 12वीं बोर्ड की परीक्षा 3 से 23 मार्च तक और शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा 3 से 11 मार्च तक होगी.





