कांकेरछत्तीसगढ

​​​​​​​नक्सली जग्गू गोटा की बहन की हत्या का आरोपी गिरफ्तार; 2 साल से था फरार

कांकेर न्यूज़ धमाका /// नक्सली जग्गू गोटा की बहन की हत्या करके फरार हुए उसके पति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के साथ आरोपी की तलाश नक्सली भी कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी को मुर्गाबाजार से पकड़ा। बताया जा रहा है कि चरित्र पर संदेह के चलते उसने पत्नी की हत्या कर दी थी। खास बात यह है कि पुलिस उसे दो साल से तलाश कर रही थी, और वह कलेक्ट्रेट की कैंटीन में ही झाड़ू-पोछा लगाने का काम कर रहा था।

जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव जिले के इरागांव, ग्राम कानागांव निवासी अमरू गावड़े (30) ने कांकेर आमाबेड़ा के ग्राम हलाईनार की युवती सुगोंती गोटा से शादी की थी। शादी के बाद अमरू अपने ससुराल में ही घर जमाई बनकर रहने लगा था। शादी के कुछ दिन बाद से ही उसको अपनी पत्नी के चरित्र पर शक हुआ। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद भी होता था, लेकिन नक्सली जग्गू गोंटा की बहन होने के चलते वह दबाव में रहता था।

ससुराल में ही किया था पत्नी की हत्या
आरोप है कि करीब 2 साल पहले 18 फरवरी की रात पत्नी सुगोंती की हत्या करके वह भाग निकला। सुबह जब सुगोंती नहीं दिखाई दी तो पड़ोस में ही रहने वाले परिजन उसके घर पहुंचे। अंदर उसका शव पड़ा था और उसके सिर और नाक पर चोट के निशान थे। इस पर जग्गू के भाई रजमन कोटा में आमाबेड़ा थाने में FIR दर्ज कराई। करीब डेढ़ माह बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई तो उसमें हत्या का खुलासा हुआ। इसके बाद पुलिस ने अमरू की तलाश शुरू की।

पहले धमतरी के होटल में करता रहा काम, फिर पहुंचा कांकेर
पुलिस और नक्सलियों के डर के चलते अमरू ने कांकेर छोड़ दिया। वह भाग कर धमतरी चला गया। वहां होटल और राईस मिल में काम करता रहा। इसके बाद करप और फिर कांकेर आकर कलेक्ट्रेट की कैंटीन में झाड़ू-पोछा करना शुरू कर दिया। इस बीच पुलिस उसकी तलाश करती रही, लेकिन वह नाक के नीचे ही मौजूद रहा। जब वह तोड़ासी के मुर्गा बाजार पहुंचा तो पुलिस को सूचना मिली। इसके बाद उसे घेराबंदी करके पकड़ लिया गया।

नक्सलियों की गुरिल्ला स्क्वॉयड का डिप्टी कमांडर है जग्गू गोटा
आमाबेड़ा व कोरर इलाके में नक्सली संगठन में जग्गू गोटा प्रमुख नाम है। हलाईनार का रहने वाला जग्गू ऐसा खतरनाक व चालाक नक्सली है कि उसकी स्पष्ट फोटो तक पुलिस के पास नहीं है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए कई बार जाल बिछाया, लेकिन हर बार चकमा देकर भाग निकला। जग्गू कुएमारी एरिया कमेटी और किसकोड़ो एलजीएस दोनों में काम करता है। वह किसकोड़ो लोकल गुरिल्ला स्क्वॉयड का डिप्टी कमांडर है। उसके खिलाफ कई हत्या व हत्या की कोशिश के मामले दर्ज हैं।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!