
गरियाबंद न्यूज़ धमाका /// पिकअप ने मोटर सायकल को टक्कर मारी है। मोटर सायकल पर दो युवक सवार थे, टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर एक युवक की मौत हो गई है। दूसरा गंभीर रूप से घायल है। ये हादसा नेशनल हाइवे 130 सी में कचनाधुरवा के पास हुआ है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची गरियाबंद पुलिस ने घायल युवक को डायल 112 से जिला अस्पताल में इलाज के लिये भेजा गया है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक रायपुर का ही रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
