छत्तीसगढरायपुर

उपार्जन केन्द्रों का प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

रायपुर न्यूज़ धमाका /// छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व पर प्रभार जिले के सचिवों द्वारा संबंधित जिलों के अंतर्गत विभिन्न धान उपार्जन केन्द्रों का दौरा कर धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली जा रही है। वहीं किसानों को सुचारू रूप से धान विक्रय के लिए की गई सभी आवश्यक व्यवस्था सहित पारदर्शितापूर्वक धान खरीदी की मॉनिटरिंग की जा रही है।

धान खरीदी के चौंथे दिन खाद्य विभाग के सचिव श्री टोपेश्वर वर्मा और तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव श्रीमती रीता शांडिल्य ने बेमेतरा जिले के कठिया, जेवरा, लेन्जवारा, कुसमी, सरदा, बीजाभांठ एवं हसदा धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए है। और किसानों से धान खरीदी व्यवस्था के संबंध में चर्चा भी की जिसमें किसानों ने धान खरीदी व्यवस्था को संतोषप्रद बताया है।

उत्तर बस्तर कांकेर जिले के प्रभारी सचिव श्री अंकित आनंद ने नरहरपुर विकासखण्ड के चंवड, अमोड़ा, नरहरपुर एवं घोटियावाही खरीदी केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण कर धान खरीदी व्यवस्था का जायजा लिया, उनके द्वारा खरीदी केन्द्रों में की गई व्यवस्था जैसे-छाया, पानी, ड्रनेज इत्यादि, प्रभारी सचिव से चर्चा के दौरान किसानों ने बताया कि उनके द्वारा 30 प्रतिशत बारदाना उपलब्ध कराये गये है, जिस पर प्रभारी सचिव एवं कलेक्टर द्वारा उनकी प्रशंसा की।

कोरबा जिले के प्रभारी सचिव श्री अन्बलगन पी. पहुंच कर कनकी, कटघोरा और पौड़ी धान उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। वे किसानों से चर्चा कर किसानों से धान खरीदी व्यवस्था की जानकारी ली। किसानों ने बताया कि वे केन्द्रों में धान खरीदी व्यवस्था से संतुष्ट हैं। राज्य सरकार द्वारा पुराने बारदानों का दर 25 रूपए बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त किया। इस मौके पर संबंधित जिलों के कलेक्टर सहित खाद्य विभाग, सहकारी बैंक, विपणन संघ व राजस्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!