नई दिल्लीदेश

चक्रवाती ‘जवाद’ तूफान कमजोर पड़ा , पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आज भारी बारिश

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ शनिवार को कमजोर होकर एक गहरे दबाव में बदल गया है। इस तूफान के और कमजोर पड़ने की संभावना है। यह जानकारी भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के द्वारा दी गई है। तूफान का कमजोर पढ़ना पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए राहत की बात है। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से पश्चिम बंगाल और ओडिशा में आज भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

आईएमडी का कहना है कि पश्चिम बंगाल में गंगा के तटों से लगते क्षेत्रों और उत्तरी ओडिशा में अलग-अलग जहगों पर आज (रविवार) और सोमवार को असम, मेघालय और त्रिपुरा में बारिश होने की आशंका है। इसके अलावा विभाग की ओर से कहा गया है कि नौवहन और मछुआरों के लिए पश्चिम बंगाल की मध्य और उत्तरी खाड़ी में समुद्री स्थिति प्रतिकूल रहेगी।

आईएमडी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा था कि चक्रवाती तूफान ‘जवाद’ कमजोर होकर एक गहरे दबाव में बदल गया है। तूफान शाम 5:30 बजे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर, विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश से करीब 180 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में और पुरी, ओडिशा से 330 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था।

तूफान के उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ने तथा कल (रविवार) सुबह तक इसके और कमजोर होकर दबाव में बदलने की संभावना है। तूफान के आज पुरी के निकट पहुंचने की आशंका है। इसके बाद तूफान उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर ओडिशा के तट के साथ पश्चिम बंगाल के तट की ओर बढ़ने तथा अगले 24 घंटों के दौरान इसके और कमजोर होकर निम्न दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!