भिलाईछत्तीसगढ

वायरल करने की धमकी देकर वो नाबालिग के साथ किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

भिलाई,न्यूज़ धमाका :- अश्लील फ़ोटो वायरल करने की धमकी देकर नाबालिग का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 2 साल से आरोपी शादी का झांसा देकर लगातार नाबालिग से संबंध बना रहा था। इस दौरान उसने कई फ़ोटो और वीडियो भी लिए थे, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वो नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर रहा था। परेशान हो कर नाबालिग ने थाने पहुचंकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

बता दें कि 2 वर्ष पहले नाबालिग प्लेसमेंट एजेंसी में काम कर रही थी, ऑटो में आने जाने के दौरान आरोपी से उसका परिचय हुआ। इसके बाद आरोपी ने प्रेम जाल में फंसाकर 2 सालों तक नाबालिग का शारिरिक शोषण किया। नाबालिग द्वारा विरोध करने पर उसके द्वारा खींचे गए अश्लील फ़ोटो-वीडियो को वायरल करने की धमकी देता रहा।

परेशान होकर नाबालिग ने आरोपी के खिलाफ जामुल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर करवाई करते हुए आखिरकार पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। छावनी सीएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!