कांकेरक्राइमछत्तीसगढ

कांकेर : ईंट मारकर बुजुर्ग की हत्या , आरोपी गिरफ्तार

कांकेर न्यूज़ धमाका // जिले के चारामा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की हत्या करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने बुजुर्ग के घर में घुसकर ही ईंट और हथियार से वारकर उसकी हत्या कर दी थी। घटना के वक्त बीच-बचाव करने पहुंची उसकी नातिन पर भी हमलाकर उसे घायल कर दिया था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी भाभी के घर छिपा था। मगर पुलिस ने आरोपी को ढूंढ निकाला है।

ग्राम जैसाकर्रा नयापारा निवासी किसान श्यामलाल पेटोडी(61) से पड़ोस में रहने वाला रिकेश ध्रुव(35) हमेशा विवाद करता रहता था। 6 जनवरी की शाम को भी उसका विवाद श्यामलाल से हुआ था। जिसके बाद रिकेश बुजुर्ग के घर पहुंच गया था। यहां वो बुजर्ग के साथ गाली गलौज कर रहा था। इस दौरान उसके हाथ में हथियार और ईंट भी था

अपने नाना के साथ गाली-गलौज होता देख धनेश्वरी ठाकुर भी मौके पर गई थी। उसने रिकेश को रोकने का प्रयास किया था। लेकिन रिकेश ने उसे पर ही हमला कर दिया। जिससे वह भी घायल हो गई। हमला करने के बाद रिकेश ने उसे धमकी दी की वो यहां से भाग जाए नहीं तो उसे भी मार डालेगा। इससे धनेश्वरी डरकर घर के कमरे में चले गई थी। हमले में धनेश्वरी के सिर में भी गंभीर चोटें आईं थी। घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या:ईंट से सिर पर किया वार, बचाने आई नातिन का भी सिर फोड़ा; वारदात के बाद भाग निकला

घटना के कुछ देर बाद जब वह निकली ती उसने अपने नाना की खून से लथपथ लाश देखी। वारदात को अंजाम देकर रिकेश भाग चुका था। जिसके बाद पूरे मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया और उसकी तलाश शुरू की। इस बीच शुक्रवार को पुलिस को पता चला की आरोपी धमतरी के बारगरी में अपनी भाभी के घर में छिपा हुआ है। जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके से जाकर गिरफ्तार कर लिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!